Showing posts with label Rain. Show all posts
Showing posts with label Rain. Show all posts

Monday, April 16, 2012

पहली बारिश

कल गर्मी की पहली बरखा हुई थी
कितने दिनों बाद वो मिट्टी फिर से नम हुई थी

कई वृक्ष जो सूख चले थे
कई खेत थे जो बंजर हो चले थे

एक आशा थी जो डूब रही थी
एक परिभाषा थी जो कुछ सोच रही थी

कब वो मेघ आएगा , जो कुछ
जर्जर है उसको सींच के जाएगा

उस झोपड़ी की दीवार चटक के फट गयी थी
कितने जीवन थे जो बारिश की एक बूँद को तरस रहे थे

बाहर खड़ा वो प्रहरी कुत्ता भी समझ चुका था
प्यासे पक्षिओं की तरह वो भी शांत हो चला था

जीवन म्रत्यु में सामने लगा था, एक मेघ
ही था जो ये ढलाव थाम सकता था

आशा ने फिर वो सांस ली
जीवन को जीवन की फिरसे आस दी

देर ही सही फिर वो बादल आया
आशा, खुशियाँ और जीवन की वो वर्षा लाया

आज सब हरा तो नहीं पर सूखा भी नहीं
कल फिर मेहनत खेत जोतेगी और हरियाली लाएगी