Sunday, March 4, 2012

Jyoti


एक सच्चा प्रयास था इस बार, शायद जो सुना था जो समझा था उसके मुताबिक चलने की कोशिश की थी। पूरी सच्चाई, श्रद्धा और स्पश्ता से कुछ पल चुने थे। सोचा था इन् पलों का एक गुच्छा तैयार करूंगा, जो शायद मेरे बिखरे मन के टुकड़ों को समेट सके। वो पल किसी और के थे उन्हे अपना समझना शुरू कर दिया था। मन इतना नज़दीक आगया था की लगता था ये मेरा ही जीवन है।

भावनाए हमेशा ही कमज़ोर होती हैं, हमेशा ही सहारा तलाशती रहती हैं। इसीलिए शायद भावनाओं को दोष देना उचित नहीं होगा। इस मन ने भी कुछ ऐसा ही किया, जैसे ही लगा ये पल मेरा हो सकता है झट से लपक लिया। मन को दुनिया-दारी से कहाँ मतलब होता है। बस कुछ भी देखता है और निष्कर्ष निकाल लेता है।

लेकिन सारी गलती मन की नहीं है, ये पल ही कुछ ऐसे थे। मन अपने आप ही बावरा होता चला गया। इन पलों में भी एक सच्चाई थी एक अपनापन एक नरमी थी जो ये मन हमेशा तलाशता था। आनेवाले कल की एक धुंधली सी तस्वीर भी थी जिसे शायद मन ने अपनी तस्वीर समझ लिया था। बेचारा मन इसे ये तो पता है की इसे क्या चाहिए पर वो कैसे मिलेगा इसका अंदाज़ा नहीं है इसको।

खैर जो भी हो अनेक पल समेटे इस मन ने, उस छोटे बच्चे की तरह जो हर शाम साहिल पे रेत की घरोंदे बनाता है। और अगले दिन वापस आता है इस उम्मीद में की शायद उसका घरोंदा आज भी वहीँ होगा, शायद ही कभी उसे कुछ मिलता हो वहां। कुछ ऐसा ही हो रहा था इस मन के साथ। पल तो काफी जुटा लिए थे लेकिन कभी ये पल साथ देंगे इसका विश्वास नहीं था।

मन अपनी ही करता है इसीलिए सोचता भी बोहोत है, कभी कोई विचार मिल जाए तो बस बात बन जाए। ऐसा ही करते करते एक दिन इसको एक अनुभूति भी होगई भविष्य की। शायद कुछ देख लिया था या समझ लिया था इस मन ने। तब से ये डरा डरा सा रहने लगा अपने ही विचारों पे से विश्वास खोने लगा, और फिर क्या था एक और सहारा तलाश लिया इसने। इस बार सहारा कोई और नहीं बल्कि उपरवाला ही था। मन ने सोचा उपरवाला तो सब देखता है, सही क्या है गलत क्या है ज्यादा अच्छे से समझता है वो, तो शायद कुछ मद्दद मिल जाए उससे। उपरवाला देखता तो सब है पर करता वही है जो उसकी मर्ज़ी होती है, इसीलिए शायद उससे मद्दद की उम्मीद करना भी एक गलती थी।

मुझे लगता है जिस तरह दो नाव में सवारी नहीं करनी चाहिए बिलकुल उसी तरह कभी दो सहारों पे भी भरोसा नहीं करना चाहिए। मन भगवान् के करीब तो चला गया, लेकिन जो पल वो जुटा चुका था वो धीरे धीरे उसके हाथ से रेत की तरह फिसलने लगे।

जो हो रहा था वो काफी कुछ उस विचलित करने वाली अनुभूति के अनुसार ही था। बस ये तो मन था जो हमेशा अपने आप को सांत्वना देता रहता था। सच्चाई से परे एक सपनो की दुनिया में जाने लगा था। धीरे धीरे वो पल भी ऐसे व्यवहार करने लगे जैसे कभी इस मन से मिले ही न हों। लेकिन ये मन है जो उनको कभी झूठा नहीं पायेगा। उसे आज भी लगता है वो सारे पल उसके ही हैं।

ऊपर से देखने पे एक मजबूरी सी लगती थी इन पलों की, शायद कोई रोक रहा था उन्हें। मन को लगता है जब सब कुछ टूटेगा तब भी वो दोष इन पलों को नहीं दे पायेगा। उसके अनुसार शायद दोष किसी का नहीं है, ये सब तो एक कहानी थी जो बस घटती चली गयी। मन ने वहीँ किया जो उसे करना चाहिए था, और वो पल भी वहीँ रुक गए जहाँ उन्हे रुकना चाहिए था। 

आज इस वक़्त शायद सारे पल हाथ से नहीं निकले हैं लेकिन मन जानता है उसके हाथ में शायद ही कुछ बचेगा। अभी बस इतनी ही दुआ है कि वो पल समझ लें कि दोनों का मिलना एक सच्चाई थी जिस प्रकार दोनों का अलग होना होगी। उस गुच्छे में लगा शब्दों का एक एक फूल सच्चा है और जीवन भर इस कहानी कि खुशबू संजो कर रक्खेगा। दुःख अलग होने का नहीं हैं अचरज तो इस बात पे है कि गलती किस्से और कहाँ हुई। मन के ये सबसे शांत और सुन्दर पल थे जो शायद कागज़ में ही रह जायेंगे। उन पलों का तो पता नहीं, लेकिन इस मन में ये ज्योति हमेशा जलती रहेगी।


Sunday, October 9, 2011

arunima

suraj ki laalima ho tum
pehli kiran ki grishma ho tum,
nai subah ka pehla anubhav ho tum
chanchal ho, meri pyaari arunima ho tum

aasha ka ek roop ho tum
aatmvishwaas ki sunheri dhoop ho tum,
ek choti si kavita ho tum
sheetal ho, meri pyaari arunima ho tum

nitya subah jagati ho
sapno mein nahin roz jeevan mein aati ho,
bhavishya aur vartmaan ho tum
nirmal ho, meri pyaari arunima ho tum

Thursday, August 25, 2011

khoya khoya chaand

sapney to sab dekhtey hain
maine bhi dekh liya ek,
na kuch socha na samjha
jaagti aankhon ne dekh liya ek


laga aakash ko choo loonga
hawa se batiyaa loonga,
lekin wehem thaa sab, abb to bas
bikhrey pannon ko chunn loonga


sapney tootey hain aur dil bhi
lekin aaj bhi kal pe aas hai,
ye nahin toh kuch aur sahi
ek aur sapna mere paas hai


dil hi to toota hai hauslaa nahin
sapna hi to toota hai soch nahin,
ek aur sapna dekhonga
ek aur panna bharonga


umeed to aaj bhi hai 
ki shayad kal haqeeqat maaneygi,
pura nahin to thoda sahi 
aakash mujhko bhi wo baategi


abb to bas kal ka intezaar hai
mann aaj bhi uss udaan ke liye taiyaar hai
ye sapna hi to hai, sapney to sab dekhtey hain
maine bhi dekh liya ek

Wednesday, July 27, 2011

the aquarium

i was sitting in a diner, reminiscing
it was then i saw this aquarium full of fishes
some silver some golden some blue
and one with a face like a kazoo,

they were going up and down
i asked will they never drown
he replied they are fishes not you
they swim they eat and never feel blue

i felt happy for them
and exclaimed are they not phlegm
after all they live alone they swim alone
and flaunt a life as if a rhinestone

he said you are wrong, they are happy 
and every moment they sing a song
i asked what can i learn from them
he said just be happy and get rid of this mayhem

i was sitting in a diner, reminiscing
it was then i saw this aquarium full of fishes




Saturday, July 23, 2011

its just a dream

"I love dreams coz the ppl u love are close…the ppl u hate fall off cliffs & the ppl u want…u always get!"


This is one of those recent thoughts that is doing circles in my head. Initially a random one, but now I am feeling connected to it like anything. Of course it doesn't mean that I dream of people falling off cliffs. Its just that nice feeling that I am going through right now. a sweet dream of mine.....


Its just a dream that i am living
Its just a wish that i am having
Oh God if things turn real
it wont be less than a fable


I've never been so eager
i've worked like a beaver
i am getting some hint
it could be that glint


some fear is also there
a loss is what i cant bear
its true that luck matters
without which the heart might shatter


I know the reasons are few
lets hope i dont get subdue
come whatever may
i will try not to sway



I wish this dream never ends
i'll love the life that impends
a hope is just what i am having
Its just a dream that i am living








  

Tuesday, July 19, 2011

Shit happens (*with due respect)

hehehe...and then this came my way......




no disrespect to the feelings and the effort behind this song. I loved it actually!
But then... immediately i turned realistic and realized all these dont hold much sense in my life. Been through it...hehe!! more of a vicious circle for me now !


Its better turn my attention to twitter!! :D

Monday, July 18, 2011

humney socha

humney socha hum hi tanhaa the yahan
humney socha dard sirf hum hi ko hai yahan,
fir ek din unka gum jaana, thoda hassey, 
fir yahi maana, shayad har koi akela hai yahan


humney socha saathi ban jaayen unkey
thoda saath nibhaaye unka,
shayad kam ho jaaye
thoda dard humaara thoda unka


lekin aisa bhi kuch ho na saka
khaamosh wo bhi rahe aur hum bhi
shayad nazron ne bhi kuch gum hakla na kiya
fir socha, rehne do janney do


shayad har koi akela hai yahan